पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार के करीबी सूत्रों ने शुक्रवार को आईएएनएस को यह जानकारी दी है कि इस तेज गेंदबाज ने बीसीसीआई की सीनियर पुरुष टीम के चयन समिति में किसी पद के लिए आवेदन नहीं किया है।

Advertisement

इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि प्रवीण कुमार ने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति में जगह पाने के लिए दो विज्ञापित पदों में से एक के लिए आवेदन किया था, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। अगरकर के अलावा, एसएस दास और अजय रात्रा सीनियर पुरुष चयन समिति के अन्य सदस्य हैं।

Advertisement

पिछले साल से प्रवीण उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरुष टीम के चीफ सेलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।

सीनियर पुरुष चयन समिति के लिए वही खिलाड़ी आवेदन कर सकता है, जिसने कम से कम पांच साल पहले क्रिकेट से संन्यास लिया हो। इसके अलावा, आवेदक पांच साल से किसी भी बीसीसीआई क्रिकेट समिति का हिस्सा नहीं हो सकता।

शर्तों के मुताबिक आवेदन के लिए कम से कम सात टेस्ट या 30 फर्स्ट क्लास मैच, या फिर 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेलना जरूरी है।

बीसीसीआई ने महिला राष्ट्रीय चयन समिति में चार आवेदन आमंत्रित किए हैं। वहीं, जूनियर पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

Advertisement

प्रवीण कुमार भारत की ओर से छह टेस्ट मुकाबलों की 11 पारियों में 25.81 की औसत के साथ 27 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने वनडे फॉर्मेट के 68 मुकाबलों में 36.02 की औसत के साथ 77 विकेट हासिल किए। वहीं, 10 टी20 मुकाबलों में प्रवीण कुमार के नाम आठ विकेट दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

घरेलू क्रिकेट में प्रवीण कुमार के प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने 66 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 267 विकेट हासिल किए, जबकि 139 लिस्ट-ए मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने 185 शिकार किए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार