आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की तरफ से खेलते हुए प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। प्रिंस को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी का इनाम मिला है, और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका देने के बाद बीसीसीआई ने उन्हें आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में जगह दे दी है।
प्रिंस को भारतीय टीम में जगह मिलने की वजह उनकी घातक गेंदबाजी है। आईपीएल 2026 में वह एलएसजी के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे और 14 मैचों में 16 विकेट झटके थे। प्रिंस की विकेटों की संख्या जरूर कम है, लेकिन सीजन के दौरान वह बेहद किफायती रहे थे और दुनियाभर के शीर्ष बल्लेबाजों को परेशान किया था।
प्रिंस की सबसे बड़ी ताकत उनकी गेंदबाजी की विविधता है। प्रिंस के पास बाउंसर, यॉर्कर, इन और आउट स्विंग के साथ ही मैच की परिस्थिति के मुताबिक गेंदबाजी करने की क्षमता है। इसी वजह से उन्हें लीग में कामयाबी मिली और अब भारतीय टीम में जगह भी मिली है।
घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलने वाले इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन पर नजर रहेगी। आयरलैंड और इंग्लैंड की परिस्थितियों में प्रिंस बेहद प्रभावी साबित हो सकते हैं। प्रिंस अगर आईपीएल और घरेलू क्रिकेट की सफलता को दोहराने में सफल रहते हैं, तो भारतीय तेज गेंदबाजी मजबूत होगी और कहीं न कहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के कंधे से बोझ कम होगा।
प्रिंस की सबसे बड़ी ताकत उनकी गेंदबाजी की विविधता है। प्रिंस के पास बाउंसर, यॉर्कर, इन और आउट स्विंग के साथ ही मैच की परिस्थिति के मुताबिक गेंदबाजी करने की क्षमता है। इसी वजह से उन्हें लीग में कामयाबी मिली और अब भारतीय टीम में जगह भी मिली है।
Also Read: LIVE Cricket Score
प्रिंस यादव ने कुल 14 लिस्ट ए मैचों में 29 विकेट लिए हैं, जबकि कुल 35 टी20 मैचों में उनके नाम 38 विकेट हैं।