Advertisement

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनस)। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर सपना गिल मामले में जवाब देने में देरी की वजह से कोर्ट ने 100 रुपए का जुर्माना लगाया था। सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने बताया कि पृथ्वी शॉ ने कोर्ट के आदेश के बाद जुर्माना भर दिया है।

Advertisement

मुंबई की डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के खिलाफ कथित मारपीट के मामले में जवाब देने में देरी के चलते भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया था। गिल के वकील अली काशिफ खान ने आईएएनएस को बताया कि क्रिकेटर ने जुर्माना भरा है।

उन्होंने कहा, डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने शॉ सपना गिल मामले में जवाब देने के लिए आखिरी मौका दिया था। आखिरी मौके पर भी जब शॉ की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तब कोर्ट ने उन पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

अली काशिफ खान ने कहा, कोर्ट ने शॉ को सपना गिल मामले में जवाब देने के लिए अगली तारीख 16 दिसंबर तय की है। अगर शॉ उस दिन भी जवाब नहीं देते हैं, तो कोर्ट उन पर दुगना या उससे भी ज्यादा जुर्माना लगा सकती है। अगर 16 दिसंबर को पृथ्वी शॉ का जवाब आता है, तो हम उसी दिन उनके खिलाफ एफआईआर की मांग करेंगे। उनके पास तीन महीने का समय है।

उन्होंने कहा कि शॉ कभी भी कोर्ट नहीं आए हैं। बार-बार अदालत की तरफ से बुलावा जाने के बाद भी जब वे पेश नहीं हुए तो उन पर जुर्माना लगाया। उनके वकील ने जुर्माना भरा।

Advertisement

अली काशिफ खान ने कहा, कोर्ट ने शॉ को सपना गिल मामले में जवाब देने के लिए अगली तारीख 16 दिसंबर तय की है। अगर शॉ उस दिन भी जवाब नहीं देते हैं, तो कोर्ट उन पर दुगना या उससे भी ज्यादा जुर्माना लगा सकती है। अगर 16 दिसंबर को पृथ्वी शॉ का जवाब आता है, तो हम उसी दिन उनके खिलाफ एफआईआर की मांग करेंगे। उनके पास तीन महीने का समय है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पृथ्वी शॉ और सपना गिल विवाद फरवरी 2023 में मुंबई के अंधेरी इलाके के एक पब में हुआ था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार