Cricket World Cup: अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ मुश्फ़िक़ुर रहीम और तेज़ गेंदबाज़ तस्किन अहमद की बांग्लादेश टेस्ट टीम में वापसी हुई है। दोनों को 21 अगस्त से रावलपिंडी में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए 16-सदस्यीय बांग्लादेशी टेस्ट टीम में चुना गया है। ये दोनों क्रिकेटर बांग्लादेश की पिछली टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा नहीं थे, जो श्रीलंका के ख़िलाफ़ इस साल मार्च में खेला गया था।

Advertisement

जहां मुश्फ़िक़ुर अंगूठे की चोट के कारण बाहर थे, वहीं तस्किन को कंधे की चोट से उबरने के बाद आराम दिया गया था। तस्किन ने अपना पिछला टेस्ट जून 2023 में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था।

Advertisement

तस्किन इस सीरीज़ में भी केवल दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे, जो कि 30 अगस्त से कराची में खेला जाएगा। हालांकि इससे पहले वह 20 अगस्त से शुरू हो रहे दूसरे अनाधिकृत टेस्ट में बांग्लादेश ए टीम का हिस्सा होंगे। ग़ौरतलब है कि बांग्लादेश ए की टीम भी पाकिस्तान दौरे पर है।

श्रीलंका के ख़िलाफ़ खेलने वाले बल्लेबाज़ शहादत हुसैन को टीम में जगह नहीं मिली है, वहीं अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टेस्ट दल का हिस्सा हैं। शाकिब ने पिछले महीने ही ख़ुद को चयन के लिए उपलब्ध बताया था।

इस टेस्ट टीम के छह सदस्य बांग्लादेश ए दल का भी हिस्सा हैं और शनिवार को पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। 13 अगस्त से शुरू होने वाले पहले चार-दिवसीय मैच में मुश़्फ़िक़ुर और मोमिनुल हक़ भी खेलेंगे।

इस टीम में मुश्फ़िक़ुर, मोमिनुल और शाकिब जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनके पास कुल 216 टेस्ट मैचों का अनुभव है। तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज़ स्पिन विभाग की अगुवाई करेंगे, जिनके नाम आपस में कुल 350 विकेट हैं। बांग्लादेश को उम्मीद है कि कप्तान नजमुल हसन शांतो और लिटन दास भी अपनी बल्लेबाज़ी फ़ॉर्म में उभार लाएंगे। चूंकि तस्किन सिर्फ़ दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे, इसलिए टीम में कुल पांच तेज़ गेंदबाज़ों को जगह मिली है।

Advertisement

इस टेस्ट टीम के छह सदस्य बांग्लादेश ए दल का भी हिस्सा हैं और शनिवार को पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। 13 अगस्त से शुरू होने वाले पहले चार-दिवसीय मैच में मुश़्फ़िक़ुर और मोमिनुल हक़ भी खेलेंगे।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार