T20I Cricket Match: टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने में सिर्फ एक महीने का समय शेष है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में विश्व कप का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक होना है। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए टी20 विश्व कप में वह विपक्षी टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

Advertisement

क्विंटन डिकॉक दक्षिण अफ्रीका 20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के लिए खेल रहे हैं। सीजन के 4 मैचों की 4 पारियों में 68.33 की औसत और 173.73 के स्ट्राइक रेट से डिकॉक 205 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 14 छक्के निकले हैं। डिकॉक की ये फॉर्म दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए सुखद है। अगर उनका यही फॉर्म टी20 विश्व कप में भी बरकरार रहा, तो विपक्षी टीमों के लिए वह बड़ा खतरा बन सकते हैं।

Advertisement

डिकॉक पारी की शुरुआत करते हैं और पहली ही गेंद से किसी भी गेंदबाज पर हावी होने की क्षमता रखते हैं। अपने लंबे करियर में वह अंतरराष्ट्रीय दौरों और आईपीएल के लिए लंबे समय तक भारत में रहे हैं। उन्हें भारतीय पिचों पर खेलने का अनुभव है। उनकी मौजूदा फॉर्म और भारतीय पिचों पर खेलने का उनका अनुभव पहली बार टी20 विश्व कप जीतने की कोशिश में जुटी दक्षिण अफ्रीका के लिए अहम हो सकती है।

क्विंटन डिकॉक दक्षिण अफ्रीका 20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के लिए खेल रहे हैं। सीजन के 4 मैचों की 4 पारियों में 68.33 की औसत और 173.73 के स्ट्राइक रेट से डिकॉक 205 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और 14 छक्के निकले हैं। डिकॉक की ये फॉर्म दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए सुखद है। अगर उनका यही फॉर्म टी20 विश्व कप में भी बरकरार रहा, तो विपक्षी टीमों के लिए वह बड़ा खतरा बन सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

2012 में अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर शुरू करने वाले डिकॉक अब तक 100 टी20 मैचों की 99 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 1 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 2,771 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 140 से ऊपर है। डिकॉक दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार