क्विंटन डी कॉक ने 23वें वनडे शतक से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

Updated: Sat, Dec 06 2025 16:36 IST
Image Source: IANS
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया। डिकॉक ने वनडे करियर का 23वां शतक लगाया। इस शतक के साथ ही डी कॉक ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंद पर 6 छक्के और 8 चौकों की मदद से 106 रन की पारी खेली। डी कॉक ने अब वनडे में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा। डी कॉक का टीम इंडिया के खिलाफ वनडे में ये 7वां शतक है।

डी कॉक बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में डी कॉक ने एडम गिलक्रिस्ट और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा है। गिलक्रिस्ट ने जहां श्रीलंका की टीम के खिलाफ वनडे में 6 शतकीय पारियां खेली थी, तो कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ 6 शतक लगाए थे।

क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंद पर 6 छक्के और 8 चौकों की मदद से 106 रन की पारी खेली। डी कॉक ने अब वनडे में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा। डी कॉक का टीम इंडिया के खिलाफ वनडे में ये 7वां शतक है।

Also Read: LIVE Cricket Score

डी कॉक के 161 मैचों की 161 पारियों में 23 शतक और 32 अर्धशतक की मदद से 7,123 रन हो गए हैं।

Article Source: IANS

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें