अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 में 2,000 रन पूरे कर लिए हैं। गुरबाज ने ये उपलब्धि रविवार को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में हासिल की। गुरबाज ऐसा करने वाले अफगानिस्तान के तीसरे बल्लेबाज हैं।

Advertisement

रहमानुल्लाह गुरबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में 48 गेंद पर 5 छक्के और 8 चौके की मदद से 92 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दौरान 25वां रन बनाते ही अंतर्राष्ट्रीय टी20 में उनके 2,000 रन पूरे हो गए। पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद के बाद गुरबाज अंतर्राष्ट्रीय टी20 में 2,000 रन बनाने वाले तीसरे अफगान बल्लेबाज हैं।

Advertisement

रहमानुल्लाह गुरबाज ने 23 साल के रहमानुल्लाह गुरबाज ने 80 टी20 मैचों की 80 पारियों में 11 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से 2,067 रन बनाए हैं। 100 उनका सर्वाधिक स्कोर है। गुरबाज मौजूदा समय में अफगानिस्तान के सबसे भरोसेमंद और विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं। टी20 फॉर्मेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट है। यही वजह है कि आईपीएल के साथ-साथ दुनिया की अन्य टी20 लीग में भी उनकी बड़ी मांग रहती है। पहली गेंद से ही विपक्षी टीम पर हावी होना गुरबाज की ताकत रही है।

अफगानिस्तान क्रिकेट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान देने में पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी की बड़ी भूमिका रही है। 40 साल की उम्र में भी वह फिट हैं और टीम का हिस्सा हैं। 144 मैचों की 135 पारियों में नबी ने 7 अर्धशतक की मदद से 2,417 रन बनाए हैं। नबी ने 104 विकेट भी लिए हैं।

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने मोहम्मद शहजाद ने 73 टी20 मैचों में 1 शतक और 12 अर्धशतक लगाते हुए 2,048 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 118 है।

अफगानिस्तान क्रिकेट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान देने में पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी की बड़ी भूमिका रही है। 40 साल की उम्र में भी वह फिट हैं और टीम का हिस्सा हैं। 144 मैचों की 135 पारियों में नबी ने 7 अर्धशतक की मदद से 2,417 रन बनाए हैं। नबी ने 104 विकेट भी लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पीएके/

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार