Rahul Dravid:

Advertisement

Advertisement

रांची, 22 फरवरी (आईएएनएस) भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच रांची में शुक्रवार से खेला जाना है जिसको लेकर एक बार फिर पिच सुर्ख़ियों में है। मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज़ी कोच विक्रम राठौड़ ने भी माना कि भारत में मैच हो और पिच की बात न हो ये कैसे मुमकिन है।

दरअसल इससे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज़ ऑली पोप ने पिच देखने के बाद कहा था कि ये बिल्कुल सूखी है और इसमें दरारे हैं। साथ ही राठौड़ भी इससे पूरी तरह इंकार नहीं करते हैं।

राठौड़ ने कहा, "भारत में कोई टेस्ट खेला जा रहा हो और लोग पिच को लेकर ख़बरें न बनाए ये नहीं हो सकता। इसमें कोई संदेह नहीं कि पिच सूखी है और टर्न भी देखने को मिलेगा। लेकिन कब घूमेगी और कितना घूमेगी ये नहीं कह सकता। हम हर तरह की परिस्थितियों के लिए तैयार हैं और उसी हिसाब से टीम संयोजन देखने को मिलेगा"

साथ ही साथ राठौड़ ने ये भी संकेत दे दिए हैं कि रांची टेस्ट में रजत पाटीदार की जगह को कोई ख़तरा नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि पाटीदार का ख़राब फ़ॉर्म क्या चिंता का सबब है ? इसपर राठौड़ ने साफ़ कहा कि, "कोई खिलाड़ी दो मैचों में रन नहीं बनाए तो ख़राब नहीं हो जाता, हमें उनकी प्रतिभा पर पूरा विश्वास है।"

Advertisement

ग़ौरतलब है कि रांची टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और उनकी जगह आकाश दीप को दल में शामिल किया गया है। अब उनका डेब्यू होता है या नहीं इसपर टीम मैनेजमेंट मैच की सुबह पिच को देखकर ही फ़ैसला लेगी, हालांकि मुकेश कुमार के तौर पर भी एक और तेज़ गेंदबाज़ का विकल्प मौजूद है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार