रणजी ट्रॉफी के 92वें सीजन की शुरुआत रविवार से होने जा रही है। भारत के इस सबसे बड़े घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें नजर आएंगी। पहले राउंड में कुछ बड़े भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ी दिखेंगे, जो बाद में न्यूजीलैंड के रेड-बॉल दौरे के लिए 'इंडिया ए' टीम में शामिल होंगे।

इस बार देखना दिलचस्प होगा कि क्या जम्मू-कश्मीर अपनी खिताबी जीत को दोहरा पाता है या नहीं? ईरानी कप में 'रेस्ट ऑफ इंडिया' से हारने के बाद, पारस डोगरा की कप्तानी वाली टीम श्रीनगर में मध्य प्रदेश के खिलाफ वापसी करने की कोशिश करेगी।

2026/27 सीजन का पहला राउंड जबरदस्त होने वाला है। केएल राहुल (कर्नाटक), यशस्वी जायसवाल (मुंबई), रवींद्र जडेजा (सौराष्ट्र), मोहम्मद सिराज (हैदराबाद), मानव सुथार (राजस्थान), वाशिंगटन सुंदर (तमिलनाडु), मुकेश कुमार और आकाश दीप (बंगाल) जैसे खिलाड़ी पहले राउंड में अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे।

कुछ खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी नेशनल टीम में वापसी का दावा पेश करने का एक अहम मौका होगा – जैसे मुंबई के सरफराज खान और कर्नाटक के करुण नायर। मुंबई के आयुष म्हात्रे और झारखंड के बाएं हाथ के ओपनर शिखर मोहन जैसे युवा खिलाड़ी रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेंगे।

पिछले सीजन में 37 विकेट हासिल करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शम भी मैदान पर वापसी कर रहे हैं, जो बंगाल की टीम का हिस्सा हैं। वहीं, दिल्ली की टीम के लिए नए सपोर्ट स्टाफ के साथ रेड-बॉल क्रिकेट में सफलता की दौड़ फिर से शुरू कर रही है। टीम ने भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को हेड कोच और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को टीम का मेंटॉर नियुक्त किया है।

चार सदस्यीय चयन समिति की नजरें विदर्भ के हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, यश राठौड़ और उत्तर प्रदेश के लेग-स्पिनर जीशान अंसारी पर भी होंगी। उमेश यादव (पंजाब), हर्षल पटेल (गुजरात), मनदीप सिंह और हनुमा विहारी (दोनों त्रिपुरा) जैसे अनुभवी खिलाड़ी अहम मेंटॉर की भूमिका निभाएंगे।

हालांकि, शुरुआती दौर में भारत के बड़े नाम चर्चा में रहेंगे, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या घरेलू क्रिकेट के नए खिलाड़ी गुमनामी से निकलकर राष्ट्रीय रेड-बॉल टैलेंट पूल को नई दिशा दे पाते हैं या नहीं?

अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के दो गुटों के बीच जारी कानूनी विवाद के कारण अरुणाचल प्रदेश के नागालैंड के खिलाफ मैच गंवाने का खतरा बना हुआ है। अब यह देखना होगा कि यह कानूनी गतिरोध कब खत्म होगा, ताकि राज्य के क्रिकेटर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका न गंवाएं।

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के ग्रुप:

ग्रुप-ए: बिहार, बड़ौदा, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश और विदर्भ।

ग्रुप-बी: कर्नाटक, आंध्र, सौराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा, पंजाब और असम।

ग्रुप-सी: बंगाल, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, सर्विसेज और ओडिशा।

ग्रुप-डी: मुंबई, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और रेलवे।

ग्रुप-सी: बंगाल, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, सर्विसेज और ओडिशा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार