जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश को हराकर टॉप 4 में अपनी जगह बनाई है।

Advertisement

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश को चौथी पारी में जीत के लिए 291 रन का लक्ष्य दिया था। मध्यप्रदेश 234 रन पर सिमट गई और 56 रन से मुकाबला हार गई।

Advertisement

मैच पर नजर डालें तो मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 194 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज शुभम खजौरिया ने 60 और कप्तान पारस डोगरा ने 33 रन बनाए थे।

मध्यप्रदेश के लिए कुलदीप सेन ने 5, कुमार कार्तिकेय ने 3, और आर्यन पांडे ने 2 विकेट लिए थे।

अपनी पहली पारी में मध्यप्रदेश 152 रन पर ऑलआउट होकर 42 रन से पिछड़ गई थी। मध्यप्रदेश के लिए सर्वाधिक 58 रन यश दूबे ने बनाए थे।

जम्मू-कश्मीर के लिए अकिब नबी ने 7 और सुनील कुमार ने 3 विकेट लिए थे।

Advertisement

दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर 248 रन पर सिमट गई। वंशराज शर्मा ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। इसके अलावा, आबिद मुश्ताक ने 41, अब्दुल समद ने 32, सुनील कुमार ने 26 और कन्हैया वाधवन ने 23 रन बनाए।

मध्यप्रदेश के लिए कुलदीप सेन ने 4, जबकि वेंकटेश अय्यर और रामवीर सिंह गुर्जर ने 3-3 विकेट लिए।

पहली पारी में मिले 42 रन की बढ़त के आधार पर जेके ने मध्यप्रदेश को जीत के लिए 291 रन का लक्ष्य दिया।

Advertisement

मध्यप्रदेश की टीम ने दूसरी पारी में भी निराश किया और 234 पर सिमट गई। सारांश जैन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए।

पहली पारी में मिले 42 रन की बढ़त के आधार पर जेके ने मध्यप्रदेश को जीत के लिए 291 रन का लक्ष्य दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच में 12 विकेट लेने वाले आकिब नबी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार