कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा।
इस टीम ने ड्रॉ के साथ फाइनल में जगह भी पक्की कर ली है। कर्नाटक ने 11 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। खिताबी मुकाबले में कर्नाटक की भिड़ंत जम्मू कश्मीर के साथ होगी।
कर्नाटक के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 736 रन बनाए। कर्नाटक की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने दोहरा शतक जमाते हुए 232 रनों की लाजवाब पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने 141 रन बनाए, तो स्मरण रविचंद्रन ने 135 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में उत्तराखंड की तरफ से आदित्य रावत ने चार और मयंक मिश्रा ने 3 विकेट झटके।
इसके जवाब में उत्तराखंड की पूरी टीम सिर्फ 233 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से लक्ष्य राजेश ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में 4 विकेट लेने के बाद आदित्य ने बल्ले से भी 45 रनों की अहम पारी खेली और वह नाबाद रहे। कर्नाटक की तरफ से गेंदबाजी में विजय कुमार वैशाख और विद्याधर पाटिल ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि श्रेयस गोपाल ने 2 विकेट झटके।
कर्नाटक के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 736 रन बनाए। कर्नाटक की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने दोहरा शतक जमाते हुए 232 रनों की लाजवाब पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने 141 रन बनाए, तो स्मरण रविचंद्रन ने 135 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में उत्तराखंड की तरफ से आदित्य रावत ने चार और मयंक मिश्रा ने 3 विकेट झटके।
Also Read: LIVE Cricket Score
जम्मू कश्मीर ने दूसरे सेमीफाइनल में बंगाल को हराते हुए पहली बार फाइनल का टिकट कटाया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 24 फरवरी से खेला जाना है।