ऑलराउंडर शिवम दुबे पीठ में अकड़न के कारण जम्मू और कश्मीर के खिलाफ होने वाले मुंबई के पहले रणजी ट्रॉफी (2025-26) मैच से बाहर हो गए हैं। दुबे मंगलवार शाम श्रीनगर से मुंबई लौट आए।

Advertisement

शिवम दुबे के कार्यभार को कम करने के उद्देश्य से टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है। दुबे 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया में आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उस सीरीज से पहले वह पूरी तरह फिट रहें, इसी वजह से उन्हें जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में ब्रेक दिया गया है।

Advertisement

दुबे 2025 एशिया कप में भारत के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव अक्सर उन्हें एक प्रमुख गेंदबाजी विकल्प के रूप में चुनते थे। पाकिस्तान के खिलाफ बेहद दबाव वाले फाइनल में, दुबे ने महत्वपूर्ण ऑलराउंड प्रदर्शन किया। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में उन्होंने गेंदबाजी की शुरुआत की और तीन ओवरों में सिर्फ 23 रन दिए। इसके बाद 22 गेंदों पर 33 रन बनाकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई।

शिवम दुबे के कार्यभार को कम करने के उद्देश्य से टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है। दुबे 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया में आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उस सीरीज से पहले वह पूरी तरह फिट रहें, इसी वजह से उन्हें जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में ब्रेक दिया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस सीजन में मुंबई की कमान भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर संभाल रहे हैं। पिछले सीजन की उपविजेता मुंबई को ग्रुप डी में जम्मू और कश्मीर, हैदराबाद, दिल्ली, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के साथ रखा गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार