इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कहानी काफी प्रेरणादायी है। शुरुआत के 17 सीजन में एक भी खिताब जीतने में असफल रही आरसीबी ने लगातार 2 खिताब जीतकर क्रिकेट फैंस, विशेषकर आरसीबी फैंस को रोमांचित कर दिया है। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि टीम लगातार चैंपियन बनने की हकदार है और इसका श्रेय सभी को मिलना चाहिए।
आईपीएल के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में भुवनेश्वर कुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि जिस तरह से आरसीबी ने इतने सालों तक इंतजार किया है, वे लगातार खिताब जीतने के हकदार हैं। मुझे लगता है कि इसका श्रेय सभी को मिलना चाहिए। जिस तरह से टीम पिछले दो सालों से प्रदर्शन कर रही है, मुझे नहीं लगता कि टीम किसी खिलाड़ी पर निर्भर है।"
भुवनेश्वर ने कहा, "लगातार दो सीजन जीतना आसान काम नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि सभी ने बहुत अच्छा काम किया।"
अपने प्रदर्शन पर दाएं हाथ के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा, "व्यक्तिगत रूप से, यह एक बहुत अच्छा सीजन रहा है। बहुत सी चीजें अच्छी रहीं। अपनी योजनाओं को हम अच्छी तरह लागू कर पाए, इसलिए मुझे लगता है कि यह मेरे लिए निश्चित रूप से एक अच्छा सीजन था।"
उन्होंने कहा, "ट्रॉफी जीतने से बड़ी कोई खास बात नहीं है। इसके लिए हम 2-3 महीने कड़ी मेहनत करते हैं। सभी टीमें ऐसा करती हैं – ऐसा नहीं है कि हम नहीं करते। लेकिन ट्रॉफी जीतने के लिए, मुझे लगता है कि बहुत कुछ करना पड़ता है। इसलिए, हमने वह किया है।"
अपने प्रदर्शन पर दाएं हाथ के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा, "व्यक्तिगत रूप से, यह एक बहुत अच्छा सीजन रहा है। बहुत सी चीजें अच्छी रहीं। अपनी योजनाओं को हम अच्छी तरह लागू कर पाए, इसलिए मुझे लगता है कि यह मेरे लिए निश्चित रूप से एक अच्छा सीजन था।"
Also Read: LIVE Cricket Score
भुवनेश्वर ने आईपीएल 2025 में 14 मैचों में 17, जबकि आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 28 विकेट लिए। आईपीएल 2026 के पर्पल कैप विनर रबाडा ने 29 विकेट लिए। वह सिर्फ 1 विकेट से भुवी से आगे रहे। हालांकि, रबाडा ने 1 मैच अधिक खेला है।