रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक निजी समारोह में कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली। यश आईपीएल 2025 में चैंपियन बनी आरसीबी टीम का हिस्सा रहे थे, और उन्होंने 15 मुकाबलों में 13 विकेट निकाले थे।

Advertisement

रविवार को सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी 4 फरवरी को हुई थी और इसमें केवल करीबी परिवार के सदस्य और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर शादी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, यश की पत्नी श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दयाल के साथ बिताए पलों का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है।

Advertisement

यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर दिल्ली की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर साढ़े पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल लेजेंड्स लीग के लिए एक ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया है। यश ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक भरोसेमंद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई है। यश दयाल ने साल 2022 में आईपीएल में अपना डेब्यू गुजरात टाइटंस की तरफ से किया था।

रविवार को सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी 4 फरवरी को हुई थी और इसमें केवल करीबी परिवार के सदस्य और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर शादी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, यश की पत्नी श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दयाल के साथ बिताए पलों का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैदान के बाहर यश दयाल अपने ऊपर लगे आरोपों से जुड़े कानूनी मामलों में उलझे रहे हैं। इस साल जनवरी में राजस्थान हाई कोर्ट ने उन्हें एक मामले में अग्रिम जमानत दे दी थी, जबकि इससे पहले निचली अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। यह मामला अभी भी कानूनी प्रक्रिया में है। आईपीएल 2026 में यश दयाल की भूमिका आरसीबी के लिहाज से काफी अहम होगी। आरसीबी को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार