आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में आरसीबी ने लियाम लिविंगस्टोन को खरीदा था। टीम में उन्हें ग्लेन मैक्सवेल के विकल्प के रूप में देखा गया था। आरसीबी पिछले सीजन अपना पहला खिताब जीतने में सफल रही थी। आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी लिविंगस्टोन को रिलीज कर दिया। दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने लिविंगस्टोन की ऊंची कीमत को उनके रिलीज होने की वजह बताया है।

Advertisement

जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए अनिल कुंबले ने कहा, किसी भी खिलाड़ी को रिलीज करने का फैसला आसान नहीं होता। लियाम लिविंगस्टोन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। कुछ ओवरों में बल्लेबाजी की बदौलत मैच बदलने की क्षमता और उनकी गेंदबाजी उन्हें खास बनाती है। लिविंगस्टोन के साथ काम करना मुझे हमेशा अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि लिविंगस्टोन को रिलीज किए जाने के पीछे का बड़ा कारण उनकी महंगी कीमत हो सकती है।"

Advertisement

आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में लियाम लिविंगस्टोन को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर लिविंगस्टोन का पिछले सीजन आरसीबी के लिए बेहद साधारण प्रदर्शन रहा था। लिविंगस्टोन ने IPL 2025 में आरसीबी के लिए 133.33 के स्ट्राइक रेट से 8 पारी में 112 रन बनाए थे। गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन साधारण रहा था। सीजन में सिर्फ 9 ओवर फेंकने वाले लिविंगस्टोन को 2 विकेट मिले थे।

आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में लियाम लिविंगस्टोन को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

2019 से 2025 के बीच 49 मैचों में 158.76 के स्ट्राइक रेट से 7 अर्धशतक लगाते हुए लिविंगस्टोन ने 1,051 रन बनाए हैं। 94 उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। वह 75 छक्के लगा चुके हैं। इसके अलावा 13 विकेट भी वे ले चुके हैं। 32 साल का यह खिलाड़ी आरसीबी से पहले राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुका है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार