RCB Clinch IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब को अपने नाम किया। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने आरसीबी टीम के प्रदर्शन और टीम की रणनीति की जमकर तारीफ की है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराने के साथ ही आरसीबी अपने खिताब का बचाव करने वाली आईपीएल इतिहास की महज तीसरी टीम बनी। आरसीबी ने जीटी से मिले 156 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल किया।
राजकुमार शर्मा ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "हां, यह एक अच्छी कामयाबी थी, लेकिन शुरू से ही वे (आरसीबी) चैंपियन की तरह खेल रहे थे, और उन्होंने मैदान पर दिखाया कि वे डिफेंडिंग चैंपियन हैं। वे इस साल बहुत प्रोफेशनल अप्रोच के साथ आए और इसीलिए उन्होंने आसानी से मैच और ट्रॉफी भी जीत ली।"
आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि उन्हें "पिछले साल जैसा दबाव महसूस नहीं हुआ," जो उनके बचपन के कोच को उनके पहले खिताब के ऐतिहासिक संदर्भ को देखते हुए पूरी तरह से प्राकृतिक लगता है। कोहली के बयान पर रिएक्ट करते हुए शर्मा ने कहा, “खैर, यह कुछ प्राकृतिक है। उन्होंने पिछले सीजन 17 साल के इंतजार के बाद ट्रॉफी को जीता था। इसी वजह से हर कोई उत्साहित था। पिछले सीजन चैंपियन बनने पर उन्होंने जश्न मनाया था। मेरा कहने का मतलब यह है कि जब आप लंबे इंतजार के बाद जीतते हैं, तो उत्सुकता और दबाव दोनों ज्यादा रहता है।"
राजकुमार शर्मा ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "हां, यह एक अच्छी कामयाबी थी, लेकिन शुरू से ही वे (आरसीबी) चैंपियन की तरह खेल रहे थे, और उन्होंने मैदान पर दिखाया कि वे डिफेंडिंग चैंपियन हैं। वे इस साल बहुत प्रोफेशनल अप्रोच के साथ आए और इसीलिए उन्होंने आसानी से मैच और ट्रॉफी भी जीत ली।"
Also Read: LIVE Cricket Score
उन्होंने कहा कि टीम का हर खिलाड़ी अपनी भूमिका को अच्छे से समझ रहा है और इसी वजह से प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। कोच के अनुसार, अगर यही लय बनी रही तो आरसीबी आने वाले सीजन में भी सबसे मजबूत टीमों में से एक होगी और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जाएगी।