गुजरात का खेलकूद का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर जा रहा है। वर्ष 2014 में आयोजित 17वें एशियाई खेलों (एशियन गेम्स) में गुजरात से केवल तीन खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया था, परंतु आज राज्य ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Advertisement

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित होने वाले आगामी 20वें एशियाई खेलों के लिए गुजरात से 9 सदस्यों की एक मजबूत टुकड़ी और एक हाई-वैल्यू रिजर्व खिलाड़ी का चयन हुआ है। गुजरात के लिए वास्तव में यह एक गौरव का क्षण है।

एशियन गेम्स जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में गुजरात से इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का चयन दर्शाता है कि खेलकूद के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो नींव डाली थी, वह मजबूत है और उसके फल अब मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, गुजरात अब केवल क्रिकेट-प्रेमी राज्य न रहकर मल्टी-स्पोर्ट्स (विभिन्न खेलों) का पावरहाउस बन गया है। भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित गुजरात के खिलाड़ियों में विभिन्न खेलों के अनुभवी चैंपियनों तथा उत्साही युवा प्रतिभाओं का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।

चयनित खिलाड़ी विभिन्न खेल क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खेलों में गुजरात के बढ़ते योगदान को दर्शाता है। राज्य की इस टुकड़ी में शूटर इलावेनिल वलारिवन, टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई, मानव ठक्कर एवं मानुष शाह, सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी अनिकेत पटेल, तैराक आर्यन नेहरा, टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना और वैदेही चौधरी तथा स्प्रिंटर (धाविका) देवयानी झाला शामिल हैं। टेनिस खिलाड़ी जील देसाई का चयन रिजर्व खिलाड़ी के रूप में किया गया है।

खेलकूद के क्षेत्र में यह तेजी रातों-रात नहीं आई है; यह दीर्घकालीन रणनीति का उत्कृष्ट परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान ‘शक्तिदूत योजना’ जैसी योजनाएँ लागू कर आधारभूत कार्य किया। स्थानीय स्तर से खेल प्रतिभाएं गुजरात को मिलीं, और अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रही हैं। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान सरकार ने भी इस गति को बनाए रखा है।

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा, “मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात विश्व स्तरीय खेल संस्कृति के निर्माण पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहा है। हम केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए पूरा एक इकोसिस्टम (ढांचा) तैयार कर रहे हैं।”

खेलकूद के क्षेत्र में यह तेजी रातों-रात नहीं आई है; यह दीर्घकालीन रणनीति का उत्कृष्ट परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान ‘शक्तिदूत योजना’ जैसी योजनाएँ लागू कर आधारभूत कार्य किया। स्थानीय स्तर से खेल प्रतिभाएं गुजरात को मिलीं, और अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक रही हैं। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान सरकार ने भी इस गति को बनाए रखा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पिछले एक दशक में गुजरात ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में अपना प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ाया है। अब सभी की नजर आगामी महीनों में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेने वाले गुजरात के खिलाड़ियों पर रहेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार