Asia Cup: पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ माने जाने वाले शाहीन शाह अफरीदी चोट से उबरने के बाद फिर से नेट्स में लौट आए हैं। उनकी वापसी से पाकिस्तान के आगामी टी20 विश्व कप अभियान को बड़ी राहत मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीम की मेडिकल पैनल को भरोसा है कि शाहीन अगले सप्ताह तक पूरी तरह फिट होकर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होंगे।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, शाहीन अफरीदी ने गुरुवार को नेट्स में 15 मिनट तक पूरे रन-अप के साथ गेंदबाजी की और उतनी ही देर बल्लेबाजी भी की। इस दौरान उन्हें किसी भी तरह की असहजता महसूस नहीं हुई। इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि बिग बैश लीग (बीबीएल) के दौरान लगी चोट के कारण वह टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं।

Advertisement

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मेडिकल पैनल से जुड़े सूत्रों ने बताया, “शाहीन ने पूरे रन-अप के साथ 15 मिनट तक गेंदबाजी की और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। यह पाकिस्तान के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है, क्योंकि वह विश्व कप में गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा हैं।”

इससे पहले उनकी घुटने की पुरानी चोट के दोबारा उभरने की आशंका थी। यही चोट 2022 में पाकिस्तान के लिए उनकी कई अहम मैचों में अनुपस्थिति की वजह बनी थी, खासकर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में।

सूत्रों के मुताबिक, “उनका रिहैब पूरा हो चुका है और अब वह गेंदबाजी कर रहे हैं। इसका मतलब है कि वह इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में खेल सकते हैं, लेकिन टीम प्रबंधन श्रीलंका रवाना होने से पहले उन्हें जोखिम में नहीं डालना चाहता।”

पाकिस्तान के नए मेडिकल पैनल प्रमुख डॉ. जावेद मुगल ने शाहीन के रिहैब की निगरानी की और उनकी फिटनेस प्रगति पर संतोष जताया है। मेडिकल टीम ने तेज गेंदबाज को कुछ एहतियाती उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि मेडिकल पैनल ने शाहीन को शुरुआत में 15 से 25 मिनट तक गेंदबाजी कराने और फिर धीरे-धीरे अवधि बढ़ाने की सिफारिश की है। साथ ही यह भी सुझाव दिया गया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्हें आराम देकर विश्व कप से पहले अभ्यास मैचों में उतारा जाए।

पाकिस्तान के नए मेडिकल पैनल प्रमुख डॉ. जावेद मुगल ने शाहीन के रिहैब की निगरानी की और उनकी फिटनेस प्रगति पर संतोष जताया है। मेडिकल टीम ने तेज गेंदबाज को कुछ एहतियाती उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ब्रिस्बेन में कराए गए एमआरआई स्कैन में कोई गंभीर चोट सामने नहीं आई थी, लेकिन इसके बावजूद पीसीबी ने एहतियातन शाहीन को बिग बैश लीग से वापस बुलाकर लाहौर भेज दिया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार