World Cup Semi: भारत को महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वालीं ऋचा घोष डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) रैंक पर पश्चिम बंगाल पुलिस में शामिल हुईं हैं। उन्होंने सिलीगुड़ी में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) का पद संभाला।

Advertisement

22 वर्षीय ऋचा घोष सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में ड्यूटी पर आईं। यहां उन्होंने सीनियर अधिकारियों और पुलिस बल के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।

Advertisement

पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ऋचा घोष को बधाई देते हुए लिखा, "महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली इंडियन टीम की अहम सदस्य ऋचा घोष बुधवार को डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) रैंक पर स्टेट पुलिस में शामिल हुईं। उन्हें सिलीगुड़ी कमिश्नरेट में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) के तौर पर नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस में ऋचा का स्वागत है। बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।"

पिछले महीने एक सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के बाद ऋचा घोष की नियुक्ति हुई है। वह 8 नवंबर को सीनियर अधिकारियों से मिलने के लिए कोलकाता स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय गई थीं।

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने 2 नवंबर को विश्व कप के खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 24 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 34 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में ऋचा ने दो साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को आउट करने में अहम योगदान दिया था।

ऋचा घोष ने महिला वनडे विश्व कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 35 रन की पारी खेलने के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 अक्टूबर को 94 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 32 रन की पारी खेली।

Advertisement

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने 2 नवंबर को विश्व कप के खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 24 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 34 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में ऋचा ने दो साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को आउट करने में अहम योगदान दिया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस महिला खिलाड़ी ने भारत की तरफ से 67 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 27.35 की औसत के साथ 1,067 रन बनाए। उन्होंने इस फॉर्मेट में 35 कैच और 29 स्टंपिंग कीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार