इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी रिचर्ड पायबस ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच का कार्यभार संभाल लिया है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचे पायबस यहां स्किल डेवलपमेंट कैंप का आयोजन करेंगे, जिसकी शुरुआत 12 अप्रैल से होगी। उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान से भी मुलाकात की।
रिचर्ड पायबस अफगानिस्तान की चयन समिति और हशमतुल्लाह शाहिदी (टेस्ट और वनडे कप्तान) और इब्राहिम जादरान (टी20 कप्तान) से भी मिले और टीम के भविष्य में होने वाले मुकाबलों को लेकर विशेष चर्चा की। 12 अप्रैल से 16 मई तक चलने वाले कैंप में कुल 40 अफगानी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "अफगानिस्तान टीम के नए नियुक्त हेड कोच रिचर्ड पायबस राष्ट्रीय टीम के आगामी स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग कैंप की देखरेख करने के लिए काबुल पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के सीईओ नसीब खान ने रिचर्ड पायबस से मुलाकात की और काबुल की उनकी पहली यात्रा पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपनी मुलाकात के दौरान सीईओ ने एसीबी के रणनीतिक लक्ष्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की और नए कोच के कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय टीम के भविष्य के लिए अपनी उच्च उम्मीदें साझा कीं।"
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी रिचर्ड पायबस ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच का कार्यभार संभाल लिया है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचे पायबस यहां स्किल डेवलपमेंट कैंप का आयोजन करेंगे, जिसकी शुरुआत 12 अप्रैल से होगी। उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान से भी मुलाकात की।
Also Read: LIVE Cricket Score
एसीबी की योजना के अनुसार, "हाई-परफॉर्मेंस सेंटर की सीधी देखरेख में और नए हेड कोच की उपस्थिति में लगभग 40 अफगान खिलाड़ियों के लिए एक महीने का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप रविवार, 12 अप्रैल से शुरू होगा और 16 मई तक चलेगा। इस अवधि के दौरान,'अफगान अतालन'' भारत के खिलाफ अपने बहुप्रतीक्षित टेस्ट मैच और तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए कठोर और व्यापक तैयारी करेंगे।"