Asia Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को यूएई के खिलाफ आगामी एशिया कप मैच में रेफरी की भूमिका निभाने वाले अधिकारियों में बदलाव के लिए मना लिया है। सूत्रों के मुताबिक, वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन, एंडी पाइक्रॉफ्ट की जगह मैच रेफरी की भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

आईसीसी ने यह कदम हाल ही में भारत के साथ हुए मुकाबले के दौरान पाइक्रॉफ्ट और पाकिस्तानी टीम से जुड़े 'हैंडशेक विवाद' के बाद उठाया है, जिस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी।

Advertisement

पहले आईसीसी ने इस विवाद को कमतर आंका और पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पीसीबी की मांग को खारिज कर दिया था, लेकिन हाल ही में दोनों पक्षों के बीच समझौते के संकेत मिले हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रिचर्डसन एक अनुभवी आईसीसी मैच रेफरी हैं, जिन्होंने कई हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की।

हालांकि, इस घटनाक्रम के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। यह पाइक्रॉफ्ट के मामले को संभालने के तरीके पर पीसीबी की ओर से कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद एक समझौते के रूप में प्रतीत होता है। मंगलवार को पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ मुकाबले की पूर्व संध्या पर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी थी।

सूत्रों के अनुसार, रिचर्डसन पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबले में मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि यह बदलाव सिर्फ इसी मैच तक सीमित है या टूर्नामेंट के बाकी मैचों तक लागू रहेगा।

पीसीबी ने दावा किया था कि 'हैंडशेक विवाद' ने ड्रेसिंग रूम के मामले को अशांत कर दिया। इससे खिलाड़ियों का अनावश्यक रूप से ध्यान भटका है। हालांकि, आईसीसी पाइक्रॉफ्ट के पक्ष में था, लेकिन अधिकारियों ने कथित तौर पर सौहार्द बनाए रखने और आगे के विवाद से बचने के लिए इस बदलाव पर सहमति जताई गई है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, रिचर्डसन पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबले में मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि यह बदलाव सिर्फ इसी मैच तक सीमित है या टूर्नामेंट के बाकी मैचों तक लागू रहेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान को सुपर 4 में पहुंचने के लिए बुधवार को यूएई के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस मैच को जीतने वाली टीम ही अगले दौर में पहुंच सकती है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार