Lucknow Super Giants: 'आईपीएल- 2026' के 38वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए।

Advertisement

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। टिम सीफर्ट बिना खाता खोले मोहसिन खान का शिकार बने।

Advertisement

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी 9 रन बनाकर आउट हुए, तो कप्तान अजिंक्य रहाणे 15 गेंदों का सामना करने के बावजूद 10 रन ही बना सके।

रोवमैन पॉवेल सिर्फ एक रन ही बना पाए। कैमरून ग्रीन ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को कुछ हद तक संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह 21 गेंदों में 34 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। ग्रीन ने अपनी पारी में 3 छक्के लगाए।

अनुकूल रॉय को मोहसिन खान ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। वहीं, रमनदीप सिंह 11 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 83 रनों की नाबाद पारी खेली।

रिंकू ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, सुनील नरेन 4 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में एलएसजी की ओर से मोहसिन खान ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट निकाले। एलएसजी की तरफ से मोहसिन खान का प्रदर्शन गेंद से शानदार रहा। वहीं, जॉर्ज लिंडे ने 18 रन देकर एक विकेट चटकाया।

Advertisement

अनुकूल रॉय को मोहसिन खान ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। वहीं, रमनदीप सिंह 11 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 83 रनों की नाबाद पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स इस मुकाबले में एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मोहसिन खान के साथ मैदान पर उतरी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार