विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंजरी की वजह से इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा था। पंत फिट हो चुके हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

Advertisement

आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सीनियर पुरुष चयन समिति की बुधवार को ऑनलाइन बैठक हुई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम पर विचार करना था। टीम की घोषणा जल्द हो सकती है। उपकप्तान ऋषभ पंत की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

Advertisement

ऋषभ पंत जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट में इंजर्ड हो गए थे। पंत के पैर में चोट लगी थी। इस वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से वह बाहर रहे थे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाली थी।

ऋषभ पंत ने इंजरी से पूरी तरह से रिकवरी कर ली है। पंत ने अपनी फिटनेस के साथ ही फॉर्म भी हासिल कर ली है। पंत को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों में भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी। इसका उद्देश्य ही उनकी फॉर्म और फिटनेस की जांच करना था, इसमें वे सफल रहे। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में पंत ने 90 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ऋषभ पंत जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट में इंजर्ड हो गए थे। पंत के पैर में चोट लगी थी। इस वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से वह बाहर रहे थे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में और दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार