Rishabh Pant: जानलेवा सड़क हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार कमबैक किया है। चेपॉक में बांग्लादेश के खिलाफ इस स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने शतक भी जड़ा। उनके इस कमबैक पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऑलराउंडर मिचेल मार्श का भी रिएक्शन सामने आया है।

Advertisement

21 महीने से ज्यादा समय के बाद अपना पहला टेस्ट खेलने वाले ऋषभ पंत ने रेड बॉल वाले क्रिकेट में एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए छठा शतक जड़ा।

इससे पहले, पंत ने टी20 विश्व कप और पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में भी वापसी की थी। हालांकि, वहां वो एक भी बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुए थे।

पंत की इस वापसी से ऑस्ट्रेलियाई खेमे में हलचल बढ़ गई है, क्योंकि वे 22 नवंबर से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए तैयारियों में जुट हुए हैं।

मार्श ने स्टार स्पोर्ट्स पर पंत की प्रशंसा करते हुए कहा, "वह एक शानदार खिलाड़ी है। काश वह ऑस्ट्रेलियाई होता। पिछले कुछ वर्षों में उसने बहुत कुछ झेला है और यह वापसी बहुत शानदार रही है। वह एक अच्छा इंसान है और अभी भी बहुत युवा है। उसे जीतना बहुत पसंद है, वह हमेशा शांत रहने वाला और हमेशा हंसता-मुस्कुराता रहता है।"

ट्रेविस हेड ने भी पंत की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेटरों में सबसे अधिक ऑस्ट्रेलियाई अगर कोई है तो वे ऋषभ पंत हैं। जिस तरह से वह आक्रामक स्वभाव के साथ खेलते हैं, उसके साथ खेलना बहुत मजेदार होगा।"

आगामी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारत और ऑस्ट्रेलिया 22 नवंबर से 7 जनवरी, 2025 तक पर्थ, एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में कुल पांच मैच खेलेगी।

भारत पिछले चार लगातार बीजीटी में खिताब बरकरार रखने में सफल रहा, जिसमें 2018-19 और 2020-21 में उनकी जीत शामिल है।

आगामी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भारत और ऑस्ट्रेलिया 22 नवंबर से 7 जनवरी, 2025 तक पर्थ, एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में कुल पांच मैच खेलेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार