दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की इंफ्रास्ट्रक्चर समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Advertisement

नई जिम्मेदारी के तहत रोहन देश के क्रिकेट मैदानों की देखरेख का कार्यभार संभालेंगे और नए मैदानों के निर्माण और जरूरत पड़ने पर मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पिछले साल दिसंबर में, जेटली को डीडीसीए अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

Advertisement

बीसीसीआई की 94वीं वार्षिक आम बैठक रविवार को बोर्ड मुख्यालय में संपन्न हुई। दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास, रोजर बिन्नी के स्थान पर नए अध्यक्ष बने। राजीव शुक्ला और देवजीत सैकिया को क्रमशः उपाध्यक्ष और सचिव के रूप में फिर से चुना गया।

मन्हास, शुक्ला, सैकिया, भाटिया और भट बीसीसीआई के नए पदाधिकारी हैं। भाटिया और भट को क्रमशः संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, जयदेव शाह को बीसीसीआई की शीर्ष परिषद में आम सभा का प्रतिनिधि चुना गया। अरुण सिंह धूमल और एम. खैरुल जमाल मजूमदार, इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल के लिए चुने गए।

बीसीसीआई ने पुरुष और महिला चयन समितियों का भी गठन किया, जिसमें अजीत अगरकर पुरुष समिति के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे और पूर्व क्रिकेटर अमिता शर्मा महिला समिति की नई अध्यक्ष चुनी गईं।

पुरुष समिति में अगरकर के साथ शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर. पी. सिंह और प्रज्ञान ओझा शामिल होंगे, जबकि महिला समिति में अमिता के साथ श्यामा डे, सुलक्षणा नाइक, जया शर्मा और श्रावंती नायडू शामिल होंगी।

Advertisement

बीसीसीआई ने पुरुष और महिला चयन समितियों का भी गठन किया, जिसमें अजीत अगरकर पुरुष समिति के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे और पूर्व क्रिकेटर अमिता शर्मा महिला समिति की नई अध्यक्ष चुनी गईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा, मन्हास, शुक्ला, सैकिया, भाटिया और भट महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) समिति का भी हिस्सा हैं। इसके अध्यक्ष जयेश जॉर्ज होंगे। समिति में मधुमती लेले, संजय टंडन, आर. आई. पलानी और धूमल भी शामिल हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार