इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जयवर्धने द्वारा हेड कोच का पद छोड़ने की पुष्टि एमआई ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कर दी है।

एमआई ने एक्स हैंडल पर जयवर्धने की एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमेशा हमारे एमआई पलटन का हिस्सा। हर चीज के लिए धन्यवाद, महेला जयवर्धने।"

महेला जयवर्धने के बाद एमआई अब अगले हेड कोच की तलाश में है, लेकिन बतौर कोच जयवर्धने ने जो सफलता टीम को दिलाई है, वह असाधारण है। जयवर्धने एमआई के सफलतम कोच हैं। फ्रेंचाइजी ने अपने 5 में से तीन खिताब जयवर्धने की कोचिंग में ही जीते हैं।

जयवर्धने 2017 में पहली बार एमआई के हेड कोच बने थे और 2022 तक इस पद पर रहे। इस दौरान एमआई 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2022 से 2024 तक उन्होंने मुंबई इंडियंस के 'ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस' के रूप में काम किया। इस भूमिका में उन्होंने एमआई की अन्य फ्रेंचाइजियों एमआई एमिरेट्स (आईएलटी20), एमआई न्यूयॉर्क (एमएलसी) और एसए20 में एमआई केप टाउन का काम देखा।

वह 2025 में दोबारा एमआई के कोच बने थे, लेकिन पिछले 2 सीज़न में एमआई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। आईपीएल 2025 में एमआई चौथे और आईपीएल 2026 में नौवें स्थान पर रही। इस प्रदर्शन के बाद से ही एमआई की कोचिंग टीम में बदलाव की संभावना जताई जा रही थी।

जयवर्धने 2017 में पहली बार एमआई के हेड कोच बने थे और 2022 तक इस पद पर रहे। इस दौरान एमआई 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2022 से 2024 तक उन्होंने मुंबई इंडियंस के 'ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस' के रूप में काम किया। इस भूमिका में उन्होंने एमआई की अन्य फ्रेंचाइजियों एमआई एमिरेट्स (आईएलटी20), एमआई न्यूयॉर्क (एमएलसी) और एसए20 में एमआई केप टाउन का काम देखा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार