टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इन दिग्गजों के एक साथ संन्यास लेने के फैसले से न सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी स्तब्ध हैं।

Advertisement

ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में दक्षिण अफ्रीका पर सात रन की जीत के साथ भारत ने अपना दूसरा टी20 विश्व कप जीता। इसके बाद विराट कोहली को उनकी 59 गेंदों में 76 रन की पारी के लिए प्लेयर-ऑफ-द-मैच पुरस्कार दिया गया। फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए विराट ने कहा कि यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी टी20 था।

Advertisement

दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का अंत भारत के लिए इस प्रारूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में किया, उन्होंने 125 मैचों में 48.69 की औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए।

इसके बाद, रोहित ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि वह भी अपना टी20 इंटरनेशनल करियर यहीं खत्म कर रहे हैं, उन्होंने 159 मैचों में 4231 रन बनाकर अपना टी20 करियर सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी के रूप में समाप्त किया। उनके नाम पुरुषों के टी20 में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड भी है।

शमी ने कहा, "रोहित शर्मा और विराट कोहली का टी20 से संन्यास लेना एक झटका था। वो भारत के लिए दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं, 15-16 सालों तक देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे और व्हाइट-बॉल क्रिकेट के बादशाह के रूप में खुद को स्थापित किया।

"दोनों का एक साथ संन्यास लेना चौंकाने वाला है, लेकिन यह स्वाभाविक भी है। जब एक खिलाड़ी जाता है, तो दूसरा आता है। हालांकि, टीम में ऐसे सितारों की जगह लेना एक बड़ी चुनौती होगी। मैं रोहित और विराट दोनों को टीम के लिए मैच जीतने, भारत के लिए अद्भुत पारियां खेलने और इस दौरान रिकॉर्ड तोड़ने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

Advertisement

भारत की खिताबी जीत पर शमी ने टीम इंडिया और सहयोगी स्टाफ को जीत के लिए बधाई दी और पूरे अभियान के दौरान टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रशंसकों का आभार जताया।

"दोनों का एक साथ संन्यास लेना चौंकाने वाला है, लेकिन यह स्वाभाविक भी है। जब एक खिलाड़ी जाता है, तो दूसरा आता है। हालांकि, टीम में ऐसे सितारों की जगह लेना एक बड़ी चुनौती होगी। मैं रोहित और विराट दोनों को टीम के लिए मैच जीतने, भारत के लिए अद्भुत पारियां खेलने और इस दौरान रिकॉर्ड तोड़ने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

भारत की जीत के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फोन कॉल पर टीम इंडिया को बधाई देने पर शमी ने कहा, "मैं वास्तव में सराहना करता हूं कि हमारे प्रधानमंत्री में खेल के लिए जुनून है और वे व्यक्तिगत रूप से टीम को उनकी जीत के बाद बधाई देते हैं। इससे वास्तव में टीम का आत्मविश्वास बढ़ता है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार