आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की। एमआई के सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन की इस जीत में अहम भूमिका रही और उन्हें उनकी विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

रिकल्टन मैच के बाद रोहित शर्मा के साथ हुई शतकीय साझेदारी पर कहा, "वह भारत और मुंबई टीम के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके साथ पारी की शुरुआत करना और क्रीज पर समय बिताना बहुत अच्छा लगता है। हम खुशकिस्मत हैं कि वानखेड़े में विकेट बहुत अच्छे रहे हैं। हम काफी अच्छी तरह से तालमेल बिठा पाए हैं और सही समय पर गेंदबाजों पर दबाव डालने के साथ ही एक-दूसरे की मदद भी की है।"

Advertisement

बड़ा लक्ष्य हासिल करने पर रिकल्टन ने कहा, "आईपीएल में आजकल जिस तरह से लक्ष्य हासिल हो रहे हैं, वह अजीब है। जैसा कि सूर्यकुमार यादव ने कहा, अगर शुरुआत अच्छी होती है, तो यह मंच तैयार हो जाता है। मुझे लगता है कि इस टीम में यही ट्रेंड है। इस सीजन बेशक हम अपनी क्षमता के मुताबिक नहीं खेल सके हैं, लेकिन हमारे पास 3 से लेकर 7, 8, 9 नंबर तक बल्लेबाजी है। हमारे पास बहुत क्षमता है।"

अपनी बल्लेबाजी पर रिकल्टन ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि मेरा काम हो गया है, लेकिन हां, मुझे मेरा रोल स्पष्ट है कि क्रीज पर उतरने के बाद मुझे क्या करना है।"

बड़ा लक्ष्य हासिल करने पर रिकल्टन ने कहा, "आईपीएल में आजकल जिस तरह से लक्ष्य हासिल हो रहे हैं, वह अजीब है। जैसा कि सूर्यकुमार यादव ने कहा, अगर शुरुआत अच्छी होती है, तो यह मंच तैयार हो जाता है। मुझे लगता है कि इस टीम में यही ट्रेंड है। इस सीजन बेशक हम अपनी क्षमता के मुताबिक नहीं खेल सके हैं, लेकिन हमारे पास 3 से लेकर 7, 8, 9 नंबर तक बल्लेबाजी है। हमारे पास बहुत क्षमता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने एमआई के लिए पारी की शुरुआत की। पहले विकेट के लिए दोनों ने 10.5 ओवर में 143 रन की साझेदारी की। रिकल्टन ने 32 गेंदों पर 8 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 83 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 7 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 84 रन की पारी खेली। नमन धीर 12 गेंदों पर 23 और विल जैक्स 4 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। रिकल्टन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार