भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पंजाब में अपनी दूसरी क्रिकेट एकेडमी खोली है। यह एकेडमी मोहाली में स्थित है। इससे पहले रोहित ने अमृतसर के बटाला में साल 2017 में पहली क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की थी, जो काफी मशहूर है।

Advertisement

रोहित के भाई विनय शर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि एकेडमी का फोकस युवा खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय कोचिंग देने पर रहेगा। उन्होंने कहा, "अगर हम पहली एकेडमी को देखें, तो इसने अब सफलतापूर्वक लगभग 8 साल पूरे कर लिए हैं। हमने इसे 2017 में शुरू किया था। पंजाब में यह हमारी दूसरी क्रिकेट एकेडमी है। पहली एकेडमी अमृतसर के पास बटाला में स्थित है। शुरू से ही हमारा ध्यान विश्व-स्तरीय कोचिंग देने पर रहा है। जब हम क्रिकेट खेलते थे, तब ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। हम साधारण मैदानों पर खेलकर बड़े हुए। अगर कोई पूछता था कि अपने बच्चों को सही ट्रेनिंग के लिए कहां भेजें, तो उस समय इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं होता था।"

Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पंजाब में अपनी दूसरी क्रिकेट एकेडमी खोली है। यह एकेडमी मोहाली में स्थित है। इससे पहले रोहित ने अमृतसर के बटाला में साल 2017 में पहली क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की थी, जो काफी मशहूर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

रोहित शर्मा इन दिनों आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझते नजर आए थे, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। रोहित पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं रहे थे। हार्दिक पांड्या ने बताया था कि रोहित को इंजरी से पूरी तरह से उबरने में अभी थोड़ा समय लग सकता है और वह शायद अगले कुछ मुकाबलों में टीम का हिस्सा ना हों।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार