भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर में एक बल्लेबाज और कप्तान के रूप में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन 2023 में वनडे विश्व कप न जीत पाने का मलाल उनके दिल में अब भी जिंदा है। रोहित अपने इस अधूरे सपने को 2027 में पूरा करना चाहते हैं, और इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Advertisement

30 अप्रैल 1987 को नागपुर में एक साधारण परिवार में जन्मे रोहित शर्मा मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के सर्वाधिक लोकप्रिय और बड़े नामों में एक हैं। 39 साल के होने जा रहे रोहित के दिल में देश के लिए खेलने और खिताब जीतने की इच्छा कम नहीं हुई है। अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना चुके रोहित का आखिरी सपना दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप 2027 में भारत को चैंपियन बनाना है।

Advertisement

दरअसल, रोहित ने कई बार अपने साक्षात्कारों में कहा है कि जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तो उस समय सिर्फ वनडे विश्व कप होता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही देश के लिए वनडे विश्व कप जीतने का सपना देखा था। यह सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ है, और इसे पूरा करने के लिए रोहित की नजर अब वनडे विश्व कप 2027 पर है।

भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप 2011 का खिताब जीता था, लेकिन एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम में रोहित जगह नहीं बना सके थे, जबकि वह 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। रोहित को उस टीम में शामिल न होने का मलाल हमेशा रहा। इसके बाद रोहित 2015 और 2019 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे, लेकिन टीम का प्रदर्शन विश्व कप में उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। रोहित 2019 विश्व कप में 5 शतक सहित 648 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे थे, लेकिन टीम सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थी।

रोहित को बतौर कप्तान 2023 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने का मौका मिला। उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने के लिए एक कप्तान और सलामी बल्लेबाज के रूप में यादगार योगदान दिया। वह 11 मैचों में 597 रन बनाकर दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे। टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही। लेकिन, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत का विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया। रोहित को इस सदमे से निकलने में काफी वक्त लगा, क्योंकि एक हार ने उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना तोड़ दिया था।

टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके रोहित अब वनडे टीम के भी कप्तान नहीं हैं, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर भारत को आखिरी बार वनडे विश्व कप चैंपियन बनाने की कोशिश 2027 में करना चाहते हैं। इसके लिए रोहित अपनी फॉर्म और फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पूरे करियर में अपनी फिटनेस को लेकर ट्रोल होने वाले रोहित 39 की उम्र में 29 वाली फिटनेस बनाकर अपने फैंस और आलोचकों को चौंका दिया है। इस फिटनेस को मेंटेन करने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और उनकी पूरी कोशिश अगला विश्व कप खेलने की है। यह अपने सपने को पूरा करने और देश के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल करने की उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है।

Advertisement

रोहित को बतौर कप्तान 2023 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने का मौका मिला। उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने के लिए एक कप्तान और सलामी बल्लेबाज के रूप में यादगार योगदान दिया। वह 11 मैचों में 597 रन बनाकर दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे। टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही। लेकिन, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत का विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया। रोहित को इस सदमे से निकलने में काफी वक्त लगा, क्योंकि एक हार ने उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना तोड़ दिया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

रोहित मौजूदा समय में वनडे फॉर्मेट में दुनिया के श्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित 282 वनडे की 274 पारियों में 33 शतक और 61 अर्धशतक लगाते हुए 11,577 रन बना चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार