लगातार दो मैचों में हार के बाद प्रिटोरिया कैपिटल्स ने बुधवार को साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 में अपनी पहली जीत दर्ज की। प्रिटोरिया ने केपटाउन में खेले गए मुकाबले में एमआई केपटाउन को 85 रन के बड़े अंतर से हराया। प्रिटोरिया की जीत के हीरो सैफरन रदरफोर्ड रहे, जिन्होंने पहले गेंद और फिर बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेवाल्ड ब्रेविस और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सैफरन रदरफोर्ड ने 27 गेंद पर नाबाद 86 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 तक पहुंचा दिया।

Advertisement

डेवाल्ड ब्रेविस 13 गेंद पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 36 रन और सैफरन रदरफोर्ड 15 गेंद पर 6 छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद रहे।

इनके अलावा विहान लुबे ने 36 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 60 और साई होप ने 30 गेंद पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 45 रन की पारी खेली।

221 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई केपटाउन 14.2 ओवर में 135 रन पर सिमट गई और 85 रन के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई। एमआई की यह स्थिति तब हुई जब सलामी बल्लेबाजों रस्सी वानडर डसेन और रयान रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 60 रन की साझेदारी की। डसेन ने 20 गेंद पर 28 और रिकल्टन ने 17 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 33 रन की पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद एमआई की बल्लेबाजी बिखर गई। रेजा हेंड्रिक्स 18 और निकोलस पूरन 6 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। 6 बल्लेबाज 2 अंकों में प्रवेश नहीं कर सके।

इनके अलावा विहान लुबे ने 36 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 60 और साई होप ने 30 गेंद पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 45 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सैफरन रदरफोर्ड प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार