टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उनके 54वें जन्मदिन पर आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। इस खास सम्मान के लिए सचिन तेंदुलकर ने गांगुली को बधाई दी है।

Advertisement

सौरव गांगुली भारत की ओर से आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 12वें क्रिकेटर हैं। सचिन ने गांगुली को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "14 साल की उम्र से एक-दूसरे को जानने के बाद अब ज्यादा सरप्राइज नहीं बचे हैं। यह भी उनमें से एक नहीं था। सौरव गांगुली आपको बधाई हो। आईसीसी हॉल ऑफ फेम में आपके शामिल होने से बेहद खुश हूं।"

Advertisement

सचिन के एक्स पोस्ट के जवाब में भारत के पूर्व कप्तान ने आभार जताया। गांगुली ने लिखा, "धन्यवाद चैंपियन। आपके साथ एक ही लिस्ट में होना ही सबसे बड़ी कार्य संतुष्टि है।"

बुधवार को सौरव गांगुली ने खुद को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की जानकारी देते हुए जय शाह का धन्यवाद किया था। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "आईसीसी और अध्यक्ष जय शाह को मुझे हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के लिए धन्यवाद। यह बहुत बड़ा सम्मान है। हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 10 भारतीयों में से एक। कुछ बेहतरीन नामों के बीच होना कमाल है।" माना जा रहा है कि इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) 11 जुलाई को होने वाली अपनी सालाना बैठक में गांगुली को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

सचिन के एक्स पोस्ट के जवाब में भारत के पूर्व कप्तान ने आभार जताया। गांगुली ने लिखा, "धन्यवाद चैंपियन। आपके साथ एक ही लिस्ट में होना ही सबसे बड़ी कार्य संतुष्टि है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सौरव गांगुली की गिनती भारत के सबसे दमदार कप्तानों में की जाती है। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने विदेशी सरजमीं पर जीतने का हुनर सीखा। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने नेटवेस्ट ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि साल 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता भी रही। वहीं, 2003 में हुए वनडे विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार