भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच (4 दिवसीय) खेला जा रहा है। पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ओपनर साई सुदर्शन की शतकीय पारी की बदौलत पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना लिए हैं और बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत के लिए साई सुदर्शन और आयुष पांडे आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसी स्कोर पर पांडे 25 रन बनाकर आउट हुए।
सुदर्शन ने आईपीएल 2026 की अपनी फॉर्म बरकरार रखी और बेहतरीन शतक लगाया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 175 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से 132 रन की पारी खेलकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुआ। इस दौरान सुदर्शन ने तीसरे विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 85 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ 22 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पड्डिकल 12 रन बनाकर आउट हुए।
भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत के लिए साई सुदर्शन और आयुष पांडे आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसी स्कोर पर पांडे 25 रन बनाकर आउट हुए।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा दिन के सफल गेंदबाज रहे। सुदीरा ने 29 ओवर गेंदबाजी की और 98 रन देकर 2 विकेट लिए। चामिका गुणसेकरा और रविन्दु फर्नांडो को 1-1 विकेट मिला।