Punjab CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को संगरूर में 9.50 करोड़ रुपए की लागत से बने ओलंपिक मानकों वाले स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह जिला भविष्य में एशियाई, विश्व और ओलंपिक स्तर के चैंपियन खिलाड़ियों की नर्सरी बनने जा रहा है।

Advertisement

आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा खेल बुनियादी ढांचे में किए जा रहे निवेश का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के समय खेल बजट 200 करोड़ रुपए से भी कम था, जिसे बढ़ाकर 1,790 करोड़ रुपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी का अवसर मिला है और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए क्रिकेट और हॉकी प्रीमियर लीग शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है।

Advertisement

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन संगरूर के लोगों, विशेषकर युवाओं के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। यह स्विमिंग पूल हमारे भविष्य के ओलंपियन खिलाड़ियों की नर्सरी के रूप में काम करेगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल ढांचे को मजबूत बनाने पर उनकी सरकार विशेष ध्यान दे रही है और यह विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल पंजाब को देश का नंबर-1 खेल राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि यह स्विमिंग पूल 9.50 करोड़ रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय मानकों और ओलंपिक विनिर्देशों के अनुसार बनाया गया है। इसकी लंबाई 50 मीटर और चौड़ाई 21 मीटर है, जबकि इसकी गहराई 4.5 फीट से 7.5 फीट तक है। इसमें 2.5 लाख लीटर पानी संग्रहित किया जा सकता है।

खिलाड़ियों की सुविधा के लिए यहां आधुनिक शॉवर, चेंजिंग रूम, प्रशिक्षकों के लिए अलग कमरे और स्टोर रूम की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने और फिटनेस के लिए यहां एक आधुनिक जिम भी बनाया गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एक अलग मिनी स्विमिंग पूल भी बनाया गया है।" उन्होंने बताया कि इस स्विमिंग पूल का निर्माण दुनिया की बेहतरीन मिर्था रेनोवएक्शन और क्लासिक मॉड्यूलर सिस्टम तकनीक से किया गया है।

खिलाड़ियों की सुविधा के लिए यहां आधुनिक शॉवर, चेंजिंग रूम, प्रशिक्षकों के लिए अलग कमरे और स्टोर रूम की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने और फिटनेस के लिए यहां एक आधुनिक जिम भी बनाया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुख्यमंत्री ने संगरूर और आसपास के क्षेत्रों के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए सुविधाओं और धन की कभी कमी नहीं होने देगी।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार