West Indies Fifth T20I:  भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में संजू सैमसन के उतार-चढ़ाव वाले प्रदर्शन का बचाव किया है। उनका तर्क है कि इस फॉर्मेट में कभी-कभार फेल होना स्वाभाविक है और इसे लंबे समय तक खराब फॉर्म में रहने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

भारत जल्द ही न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाला है, जहां तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत टी20 इंटरनेशनल मैचों से होगी। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को देखते हुए पुजारा ने इस बात पर भी संदेह जताया है कि क्या संजू सैमसन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दोनों को एक साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

भारत अपनी पिछली पांच मैचों की टी20 सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-2 से बराबर करने के बाद अब इस नए दौरे पर जा रहा है। संजू सैमसन की निरंतरता हमेशा चर्चा का विषय रही है, लेकिन पुजारा का मानना ​​है कि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज में बड़ी पारी खेलने की क्षमता है, इसलिए उनके फॉर्म पर सवाल उठाना जल्दबाजी होगी।

पुजारा ने 'जियोस्टार' से कहा, "वह कभी भी खराब फॉर्म में नहीं होते। संजू सैमसन टी20 फॉर्मेट में ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका प्रदर्शन ऊपर-नीचे होता रहता है। हालांकि, यह हमेशा बस एक अच्छी पारी की बात होती है। जैसे ही वह एक अच्छी पारी खेलते हैं, वह वापस फॉर्म में आ जाते हैं। इसी कारण आप यह नहीं कह सकते कि यह खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है। टी20 फॉर्मेट में फेल होना तो तय है। टी20 में कौन आउट नहीं होता? निरंतरता होनी चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि टी20 में टॉप ऑर्डर के लिए निरंतरता को जरूरत से ज्यादा अहमियत दी जाती है।"

हालांकि, पुजारा को लगता है कि न्यूजीलैंड में संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को एक साथ टीम में शामिल करना चयन के लिहाज से एक चुनौती हो सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि वहां की परिस्थितियों को देखते हुए भारत ऑलराउंडरों को प्राथमिकता दे सकता है, जिससे टॉप ऑर्डर में शामिल किए जाने वाले स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों की संख्या सीमित हो सकती है।

उन्होंने कहा, "न्यूजीलैंड में वैभव का हर मैच खेलना थोड़ा मुश्किल लगता है, क्योंकि वहां आपको ज्यादा ऑलराउंडर्स की जरूरत होती है - या तो स्पिन ऑलराउंडर या फिर सीमिंग ऑलराउंडर। इसी वजह से वहां आपको बहुत सारे बल्लेबाजों की आवश्यकता नहीं है, खासकर टॉप ऑर्डर में। ओपनिंग या तो संजू सैमसन कर सकते हैं या फिर वैभव।"

हालांकि, पुजारा को लगता है कि न्यूजीलैंड में संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को एक साथ टीम में शामिल करना चयन के लिहाज से एक चुनौती हो सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि वहां की परिस्थितियों को देखते हुए भारत ऑलराउंडरों को प्राथमिकता दे सकता है, जिससे टॉप ऑर्डर में शामिल किए जाने वाले स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों की संख्या सीमित हो सकती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार