New Zealand: भारत ने केएल राहुल की नाबाद शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मुकाबले में जीत के लिए 285 रन का टारगेट दिया है। टीम इंडिया तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में मेजबान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरी है।

Advertisement

बुधवार को निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर मेजबान भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 12.2 ओवरों में 70 रन जुटाए।

Advertisement

रोहित शर्मा 38 गेंदों में 4 चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कप्तान गिल ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन यह जोड़ी 29 रन से ज्यादा नहीं जुटा सकी।

शुभमन गिल 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कोहली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारतीय टीम 118 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 191 के स्कोर तक पहुंचाया।

जडेजा टीम के खाते में 27 रन जोड़कर आउट हुए। यहां से केएल राहुल ने नितीश रेड्डी (20) के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर टीम को 248 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

Advertisement

भारतीय टीम 118 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 191 के स्कोर तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी खेमे से क्रिस्चियन क्लार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि काइल जैमीसन, जैक फाउलकेस, जेडेन लेनोक्स और कप्तान माइकल ब्रेसवेल को 1-1 सफलता हाथ लगीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार