न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना था, लेकिन यह मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। दोनों देशों के बीच तीन मुकाबलों की इस सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से लीड बना रखी है।

Advertisement

बे ओवल के मैदान पर बारिश के चलते मैच में 11-11 ओवरों की कटौती की गई। इस तरह दोनों ही टीमों के पास 9-9 ओवर बल्लेबाजी का मौका था।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इस टीम में कप्तान माइकल ब्रेसवेल के साथ टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी और जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

दूसरी ओर, मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, एडम जांपा और जोश हेजलवुड को स्थान दिया गया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ही उसे ट्रेविस हेड के रूप में बड़ा झटका लगा। इस वक्त तक टीम के खाते में सिर्फ 6 ही रन जुड़े थे। हेड 3 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 1 चौका शामिल था।

इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट कप्तान मिचेल मार्श का साथ देने मैदान पर उतरे, लेकिन अभी टीम के खाते में यह जोड़ी 10 ही रन जोड़ सकी थी कि बारिश ने एक बार फिर दखल दे दी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ही उसे ट्रेविस हेड के रूप में बड़ा झटका लगा। इस वक्त तक टीम के खाते में सिर्फ 6 ही रन जुड़े थे। हेड 3 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 1 चौका शामिल था।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम अंतिम मुकाबले को हर हाल में जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। तीसरा मुकाबला 4 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार