न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 जून से लंदन में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने सोमवार को प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी, जिसमें बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और तेज गेंदबाज सोनी बेकर को डेब्यू का मौका मिला है।

Advertisement

काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स के लिए दोहरा शतक लगाने के बाद 23 वर्षीय कॉक्स इंग्लिश टीम में शामिल हुए हैं। इससे पहले साल 2024 में न्यूजीलैंड में प्रैक्टिस के दौरान अंगूठे में चोट लगने के कारण उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था। 12 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने वाले बेकर ऑस्ट्रेलिया में 'लायंस' के लिए खेल चुके हैं।

Advertisement

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 115 रन से अपने नाम किया था। इसके बावजूद मेजबान टीम ने अपने खेमे में चार बदलाव किए हैं।

चार साल से ज्यादा समय बाद मैट फिशर अपना पहला टेस्ट खेलने जा रहे हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालने के लिए वापस आ गए हैं। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में ये बड़े बदलाव बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के मिड-नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के बाद उन्हें बाहर किए जाने के कारण हुए हैं।

लॉर्ड्स टेस्ट टीम में सात विकेट हासिल करने वाले ओली रॉबिन्सन दाहिने घुटने में दर्द के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं। इनके अलावा, शोएब बशीर भी टीम से बाहर हैं, क्योंकि इंग्लैंड ने स्पेशलिस्ट स्पिनर को न खिलाने का फैसला किया है। स्टोक्स की गैर-मौजूदगी में जो रूट कप्तानी करेंगे। जेमी स्मिथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

चार साल से ज्यादा समय बाद मैट फिशर अपना पहला टेस्ट खेलने जा रहे हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालने के लिए वापस आ गए हैं। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में ये बड़े बदलाव बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के मिड-नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के बाद उन्हें बाहर किए जाने के कारण हुए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, मैथ्यू फिशर और सोनी बेकर।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार