आईसीसी ने मंगलवार को महिला टी20 खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में एक बार फिर अपनी जगह बना चुकी हैं। 21 वर्षीय शेफाली 655 अंकों के साथ चार स्थान की छलांग लगाकर नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Advertisement

शेफाली वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 35.20 की औसत से 176 रन बनाए। शेफाली इस सीरीज में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी रहीं।

Advertisement

वहीं, टी20 प्रारूप में सर्वोच्च रैंकिंग वाली भारतीय बल्लेबाज मंधाना पांच पारियों में 221 रन बनाकर तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रही थीं।

जेमिमा रोड्रिगेज दो स्थान फिसलकर 14वें पायदान पर आ गई हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में एक अर्धशतक की मदद के साथ कुल 108 रन ही बना सकी थीं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने सीरीज के चार मैचों में 65 रन बनाए। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15वें स्थान पर बनी हुई हैं।

भारत को सीरीज जिताने में अरुंधति रेड्डी का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने सीरीज में छह विकेट निकाले। अंतिम टी20 मैच में दो विकेट लेने वाली अरुंधति गेंदबाजी रैंकिंग में चार स्थान की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गईं। इसके साथ ही वह ऑलराउंडर्स की लिस्ट में 26 स्थान की छलांग लगाकर 80वें स्थान पर पहुंचीं।

इंग्लैंड की कई स्टार खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा मिला है। स्पिनर चार्ली डीन टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। वह आठ स्थानों की छलांग लगाकर नशरा संधू और जॉर्जिया वेयरहैम के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।

Advertisement

भारत को सीरीज जिताने में अरुंधति रेड्डी का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने सीरीज में छह विकेट निकाले। अंतिम टी20 मैच में दो विकेट लेने वाली अरुंधति गेंदबाजी रैंकिंग में चार स्थान की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गईं। इसके साथ ही वह ऑलराउंडर्स की लिस्ट में 26 स्थान की छलांग लगाकर 80वें स्थान पर पहुंचीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इनके अलावा इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट 19 स्थान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंचीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार