एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी विवादों में हैं। उन पर एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम को खिताब नहीं सौंपने का आरोप है। भारतीय टीम द्वारा मोहसिन नकवी से एशिया कप का खिताब लेने से इनकार के बाद वह ट्रॉफी लेकर चले गए थे। उनके इस व्यवहार ने उन्हें विवादों में ला दिया है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने मोहसिन नकवी को एक बड़ी सलाह दी है।

Advertisement

मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष हैं। तीन बड़े पदों पर काबिज नकवी को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने पीसीबी अध्यक्ष या फिर गृह मंत्री का पद छोड़ने की सलाह दी है।

Advertisement

एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद अफरीदी ने मोहसिन नकवी से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष या पाकिस्तान के गृह मंत्री के पद में से एक पद छोड़ने की मांग की है। उनके अनुसार नकवी दोनों मोर्चों पर ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। अफरीदी ने यह मांग रविवार को एशिया कप फाइनल के बाद की।

अफरीदी ने कहा, "नकवी साहब से मेरा अनुरोध या सलाह यह है कि आपके पास दो बहुत महत्वपूर्ण पद हैं, और ये बड़े काम हैं। इन्हें पूरा करने में समय लगता है। पीसीबी गृह मंत्रालय से बिल्कुल अलग है, इसलिए इसे अलग रखा जाना चाहिए। यह एक बड़ा फैसला होगा और इसे जल्द से जल्द लिया जाना चाहिए। पाकिस्तान क्रिकेट को विशेष ध्यान और समय की आवश्यकता है।"

एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद अफरीदी ने मोहसिन नकवी से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष या पाकिस्तान के गृह मंत्री के पद में से एक पद छोड़ने की मांग की है। उनके अनुसार नकवी दोनों मोर्चों पर ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। अफरीदी ने यह मांग रविवार को एशिया कप फाइनल के बाद की।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान को एशिया कप में भारत के खिलाफ लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की दूरदर्शिता में कमी को माना जा रहा है। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक नकवी बोर्ड संचालन को लेकर जांच का सामना कर रहे हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार