West Indies Fifth T20I:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला 5वां टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। अंपायरों ने मैच रद्द करते हुए सीरीज के 2-2 से समाप्त होने की घोषणा की। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप की प्रशंसा की।

अय्यर ने कहा, "अगर हमने दूसरे और चौथे मैच में अच्छी गेंदबाजी की होती तो परिणाम निश्चित रूप से अलग हो सकता था। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शानदार रही। हम अपनी रणनीतियों को अच्छी तरह लागू नहीं कर पाए।"

भारतीय कप्तान ने कहा, "वेस्टइंडीज को उनके बेहतरीन खेल का श्रेय जरूर दिया जाना चाहिए। उनकी बल्लेबाजी शानदार रही। शाई होप ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी बल्लेबाजी ने निश्चित तौर पर हमारे लिए मुश्किल खड़ी की। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई।"

भारतीय टीम को टी20 सीरीज के दूसरे और चौथे टी20 में हार का सामना करना पड़ा। इसकी सबसे बड़ी वजह शाई होप थे। होप ने दोनों ही मैचों में शतक लगाकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी और सीरीज में बराबरी पर ला दिया था। होप ने 4 पारियों में 2 शतकों सहित कुल 261 रन बनाए। इसमें 204 रन मात्र 95 गेंदों पर आए। होप को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

वेस्टइंडीज की जीत में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शरफेन रदरफोर्ड की भी अहम भूमिका रही। रदरफोर्ड ने दूसरे मैच में 37 गेंदों पर 84 और चौथे टी20 में 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए थे।

भारतीय टीम को टी20 सीरीज के दूसरे और चौथे टी20 में हार का सामना करना पड़ा। इसकी सबसे बड़ी वजह शाई होप थे। होप ने दोनों ही मैचों में शतक लगाकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी और सीरीज में बराबरी पर ला दिया था। होप ने 4 पारियों में 2 शतकों सहित कुल 261 रन बनाए। इसमें 204 रन मात्र 95 गेंदों पर आए। होप को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार