आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। पीबीकेएस के फैंस ने उम्मीद जताई है कि मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम एलएसजी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करेगी।

Advertisement

पंजाब किंग्स के फैन शुभम जैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस मुकाबले में पंजाब किंग्स जीतेगी। उन्होंने कहा कि पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ यह मुकाबला ही नहीं, बल्कि टीम को आईपीएल 2026 का खिताब दिलाने में भी सफल रहेंगे। वहीं, एक अन्य फैन प्रणव ने बताया कि पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर है और टीम इस मुकाबले में भी अपने विजय रथ को जारी रखने में सफल रहेगी।

Advertisement

आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। पीबीकेएस के फैंस ने उम्मीद जताई है कि मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम एलएसजी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। पीबीकेएस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, एलएसजी ने एक बदलाव करते हुए दिग्वेश राठी की जगह पर एम सिद्धार्थ को अंतिम एकादश में शामिल किया है। पंजाब किंग्स ने अब तक इस सीजन में खेले 5 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है। वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। दूसरी तरफ, पंत की कप्तानी में एलएसजी ने 5 मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल की है, तो 3 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी है। पंजाब किंग्स अंक तालिका पहले स्थान पर मौजूद है, जबकि एलएसजी 8वें नंबर पर काबिज है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार