भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर को शुरू हो रहे टेस्ट मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 21 रन की जरुरत है।

Advertisement

इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बनाए गए शुभमन गिल इस साल टेस्ट फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गिल ने 2025 में खेले 8 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 979 रन बनाए हैं। शुभमन इस साल टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोलकाता टेस्ट में अगर वह 21 रन बना लेते हैं, तो एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में 1000 रन बनाने वाले भारत के 14वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

Advertisement

गिल से पहले एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में 1,000 रन बनाने की उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, विराट कोहली, मोहिंदर अमरनाथ, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, वीरेंद्र सहवाग, गुडप्पा विश्वनाथ और यशस्वी जायसवाल हासिल कर चुके हैं।

भारत की तरफ से एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 2010 में 14 टेस्ट मैचों की 23 पारियों में 78.10 के औसत से 1562 रन बनाए थे। इस साल उनके बल्ले से 7 शतक और 5 अर्धशतक आए थे। दूसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं। बाएं हाथ के इस युवा सलामी बल्लेबाज ने 2024 में 1,478 रन बनाए थे।

गिल से पहले एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में 1,000 रन बनाने की उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, विराट कोहली, मोहिंदर अमरनाथ, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, वीरेंद्र सहवाग, गुडप्पा विश्वनाथ और यशस्वी जायसवाल हासिल कर चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने सीन विलियम्स को भविष्य में मौका न देने का निर्णय लिया है। लेकिन, भारत के सभी 4 बल्लेबाजों के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन पूरे करने का अवसर है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार