Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे टेस्ट में इतिहास रच दिया है। एजबेस्टन में वह सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के 7 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। विराट ने 2018 में 149 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

टेस्ट की कप्तानी मिलने के साथ ही शुभमन गिल इस फॉर्मेट में बिल्कुल अलग और बेहतरीन अंदाज में नजर आए हैं। हेंडिग्ले में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 147 रन बनाए थे। यह तब उनका सर्वाधिक टेस्ट स्कोर था।

Advertisement

एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शुभमन ने न सिर्फ अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है। बल्कि, इस मैदान पर किसी भारतीय कप्तान के बनाए गए सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिल जैसे ही 150 पर पहुंचे, उन्होंने विराट कोहली के इस मैदान पर सात साल पहले बनाए 149 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

गिल इंग्लैंड में 150 रन से अधिक बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। 1990 में मैनचेस्टर में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 179 रन की पारी खेली थी।

शुभमन गिल ऐसे पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम एजबेस्टन में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। गिल से पहले इस मैदान पर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा शतक लगा चुके हैं।

गिल इंग्लैंड में 150 रन से अधिक बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। 1990 में मैनचेस्टर में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 179 रन की पारी खेली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

चेतेश्वर पुजारा के टीम से ड्रॉप होने के बाद शुभमन गिल ने टेस्ट में तीसरे स्थान पर खेलने का फैसला किया था। लेकिन, वह इस स्थान पर सफल नहीं रहे। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद गिल ने बतौर कप्तान उनकी जगह ली। वहीं, विराट के टेस्ट से संन्यास के बाद वह उनकी जगह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे हैं। इस क्रम पर अब तक तीन पारियों में वह दो शतक, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है, लगा चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार