भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि बीसीसीआई ने शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाने का फैसला विश्व कप 2027 को देखते हुए लिया है।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, "शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया गया है। वह एक भविष्यदर्शी दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हैं। बीसीसीआई की इस सोच के पीछे वनडे विश्व कप 2027 है। इसी टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रोहित शर्मा को कप्तान बनाए रखा जा सकता था। उन्होंने अब तक टीम की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया है। ड्रेसिंग रूम में उनका काफी सम्मान है और खिलाड़ी भी उनका बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन चयनकर्ताओं ने भविष्य को देखते हुए फैसला लिया है।"

Advertisement

हरभजन ने कहा, "इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गिल ने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया था। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई थी।"

हरभजन ने एक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, "रोहित ने टीम को एकजुट रखा है। अगर आप वनडे में उनकी सफलता दर देखें, तो यह बहुत ज्यादा है। वह कप्तान बने रह सकते थे, लेकिन मुझे लगता है कि यह फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया था। रोहित को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं, हालांकि वह कप्तान नहीं हैं, लेकिन टीम में उनका सम्मान वैसा ही रहेगा। टीम को रोहित के नेतृत्व गुणों की जरूरत होगी।"

शनिवार को हरभजन सिंह ने जियोहॉटस्टार पर कहा था कि रोहित ने अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह कप्तान नहीं हैं। यह मेरे लिए चौंकाने वाला है।

हरभजन ने एक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, "रोहित ने टीम को एकजुट रखा है। अगर आप वनडे में उनकी सफलता दर देखें, तो यह बहुत ज्यादा है। वह कप्तान बने रह सकते थे, लेकिन मुझे लगता है कि यह फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया था। रोहित को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं, हालांकि वह कप्तान नहीं हैं, लेकिन टीम में उनका सम्मान वैसा ही रहेगा। टीम को रोहित के नेतृत्व गुणों की जरूरत होगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

-- आईएएनएस

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार