New Chandigarh: आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर पावरप्ले में कुल 16 छक्के लगाए, जो एक नया रिकॉर्ड है।
इससे पहले आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में कुल 15 छक्के लगाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारी के दम पर छह ओवर के पावरप्ले में 105 रन बनाए, जो टीम का पावरप्ले में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
वहीं, इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन की तूफानी बैटिंग के बूते पावरप्ले में 93 रन बनाए। एसआरएच और पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए कुल मिलाकर 198 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट के एक मैच में पावरप्ले में दोनों टीमें द्वारा मिलकर बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है।
इससे पहले आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में कुल 15 छक्के लगाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारी के दम पर छह ओवर के पावरप्ले में 105 रन बनाए, जो टीम का पावरप्ले में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
Also Read: LIVE Cricket Score
अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। वहीं, हेड ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए। प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों में 285 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 20 गेंदों में 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 25 गेंदों में 4 चौके और चार छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।