भारत ने बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच को 95 रन से अपने नाम किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की ऐतिसाहिक जीत में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग साझेदारी को अहम बताया है।

Advertisement

हेडिंग्ले में खेले गए मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हमने बल्ले से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। विकेट इतना आसान नहीं था। स्मृति और शेफाली ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे हमें एक बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म मिला। इसका श्रेय उन्हें जाता है। वह ऐसी खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी करने के लिए बहुत उत्सुक रहती हैं। जब भी टीम को जरूरत होती है, वह हमेशा तैयार रहती हैं। उम्मीद है कि भविष्य में वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनेंगी।"

Advertisement

नीदरलैंड की पारी के दौरान ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल के दाहिने टखने में मोच आ गई, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर लाया गया। श्रेयंका की चोट ने भारतीय टीम की समस्या बढ़ा दी है।

श्रेयंका की चोट को लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "अभी मेरे पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। इन दो मुकाबलों में हम जो हासिल करना चाहते थे, वह हमने कर लिया है।"

नीदरलैंड की पारी के दौरान ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल के दाहिने टखने में मोच आ गई, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर लाया गया। श्रेयंका की चोट ने भारतीय टीम की समस्या बढ़ा दी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना (74) और शेफाली वर्मा (55) के बीच 115 रन की साझेदारी के दम पर 209/5 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई। भारत अपना अगला मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार