भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 43 रन से हार का सामना करना पड़ा है। 413 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 47 ओवर में 369 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 2-1 से जीत ली।

Advertisement

413 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के दम पर जोरदार जवाबी हमला ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर किया। मंधाना ने 50 गेंद पर शतक लगाते हुए 63 गेंद पर 125 रन की पारी खेली। इस पारी में मंधाना ने 5 छक्के और 17 चौके लगाए। महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक है, वहीं भारतीय महिला बल्लेबाज का वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक है। मंधाना के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंद पर 52 और दीप्ति शर्मा ने 58 गेंद पर 72 रन बनाकर लक्ष्य हासिल करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम 47 ओवर में 369 पर ऑल आउट हो गई और 43 रन से मैच हार गई।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के विए किम गार्थ ने 3, मेगान स्कट ने 2, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्राथ. ग्रेस हैरिस और जॉर्जिया वॉरहेम ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 412 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाजों एलिसा हिली और जॉर्जिया वॉल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 4.2 ओवर में 43 रन की साझेदारी की। हिली 18 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए वॉल और एल्सी पेरी के बीच 107 रन की साझेदारी हुई। 150 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में वॉल 68 गेंद पर 14 चौके की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुईं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं बेथ मूनी ऑस्ट्रेलियाई पारी का मुख्य आकर्षण रहीं।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 412 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मूनी का विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी का निचला क्रम ढह गया। ऑस्ट्रेलिया 47.5 ओवर में 412 रन पर ऑल आउट हो गई। वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त रूप से यह सर्वाधिक स्कोर है। इस स्कोर को पार करने का मौका टीम के पास था। ऑस्ट्रेलिया ने 1997 में भी 412 रन बनाए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार