भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा घटा दी गई है। गांगुली को अब 'जेड श्रेणी' की जगह 'वाई श्रेणी' की सुरक्षा मिलेगी।

Advertisement

पश्चिम बंगाल की नवनियुक्त भाजपा सरकार ने पूर्व भारतीय कप्तान की सुरक्षा को कम करने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने यह फैसला राज्य की सुरक्षा ईकाइयों द्वारा सौरव गांगुली की सुरक्षा का विश्लेषण करने के बाद लिया है। गांगुली की सुरक्षा कम करते हुए वाई श्रेणी की कर दी गई है।

Advertisement

राज्य के नए सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, गांगुली की मौजूदा सुरक्षा विश्लेषण के मुताबिक उन्हें 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा की जरूरत नहीं है। इसी वजह से उनकी सुरक्षा को कम करते हुए वाई श्रेणी में तब्दील कर दी गई है। राज्य के अधिकारियों ने साफ किया कि पूर्व कप्तान की सुरक्षा में कमी राज्य भर में वीआईपी सुरक्षा के पुनरीक्षण के बाद लिया गया फैसला है।

2023 में उनकी सुरक्षा को वाई श्रेणी से जेड श्रेणी में बदला गया था।

राज्य के नए सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, गांगुली की मौजूदा सुरक्षा विश्लेषण के मुताबिक उन्हें 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा की जरूरत नहीं है। इसी वजह से उनकी सुरक्षा को कम करते हुए वाई श्रेणी में तब्दील कर दी गई है। राज्य के अधिकारियों ने साफ किया कि पूर्व कप्तान की सुरक्षा में कमी राज्य भर में वीआईपी सुरक्षा के पुनरीक्षण के बाद लिया गया फैसला है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने बतौर कप्तान हरभजन सिंह, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, और एमएस धोनी जैसे क्रिकेटरों को मौका देते हुए भारतीय टीम को मजबूत बनाने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी। संन्यास के बाद गांगुली क्रिकेट प्रशासन में सक्रिय हैं। कैब का अध्यक्ष रहने के बाद वह बीसीसीआई के अध्यक्ष थे। बीसीसीआई अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद फिर से कैब की कमान उनके हाथ में है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार