First Test Match Between India: साउथ अफ्रीकी टीम ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में महज 153 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत को जीत के लिए सिर्फ 124 रन का टारगेट मिला है।

Advertisement

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में सिर्फ 159 रन पर सिमट गई। इस पारी में एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।

Advertisement

इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। मेजबान देश ने 30 रन की बढ़त हासिल की। केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 4, जबकि मार्को जेनसन ने 3 विकेट अपने नाम किए।

साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में दबाव में नजर आई। टीम ने 18 के स्कोर पर रयान रिकेल्टन (11) का विकेट गंवा दिया था। यहां से विकेटों का पतझड़ लग गया। टीम ने महज 91 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए।

यहां से कॉर्बिन बॉश ने टेंबा बावुमा के साथ आठवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान बावुमा ने 136 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए, जबकि बॉश ने 37 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।

Advertisement

भारत की तरफ से इस पारी में रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट हाथ लगे। इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान बावुमा ने 136 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए, जबकि बॉश ने 37 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के पास दो मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करने का शानदार मौका है। सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार